Lokhitkranti

Delhi News : एक मंच पर आए अखिलेश और केजरीवाल, सपा मुखिया ने किया ‘बिना-शर्त समर्थन देने का ऐलान’

Delhi News

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एक साथ एक मंच पर देखा गया। दरअसल, AAP पार्टी की ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से आप के साथ खड़ी है और हर मौके पर आपके साथ रहेगी।

Delhi News : दिल्ली के साथ भेदभाव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ”आज मैंने मंच पर महिलाओं की आपबीती सुनी और सवाल उठता है कि जब देश की राजधानी में महिलाओं के साथ ऐसा हो रहा है तो देश के अन्य राज्यों में क्या होगा? ऐसा लगता है कि केंद्र का गृह मंत्रालय निष्क्रिय हो गया है, सुरक्षा देने में नाकाम हो गया है। सपा मुखिया ने कहा कि दिल्ली के साथ भेदभाव हो रहा है और जो संघर्ष कर रहे हैं उसके लिए अरविंद केजरीवाल आपका धन्यवाद। जिसे मां-बहनों का साथ मिल जाए, उसे कोई नहीं रोक सकता है। मेरे ख्याल से गृह मंत्रालय सिर्फ नाम का है। दिल्ली में सरकार से सुरक्षा का हक छीनकर केंद्र को मिला, लेकिन केंद्र का गृह मंत्रालय सुरक्षा देने में नाकाम रहा। गृह मंत्रालय पता नहीं किस दुनिया में है, कहां खो गया है।”

अखिलेश यादव ने महिला सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 2100 रुपये देने का वादा आपने किया है, आपको महिलाओं का साथ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ महिला अदालत में अखिलेश यादव के आने पर अरविंद केजरीवाल ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि मैंने तीन दिन पहले अखिलेश यादव से संपर्क किया और महिला अदालत के लिए उन्हें आमंत्रित किया और आज वो संसद की कार्यवाही छोड़कर आपके बीच में हैं।

गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया कांड को लेकर त्यागराज स्टेडियम में महिला अदालत आयोजित की गई थी। निर्भया को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहे। महिला अदालत में कई महिलाओं ने उनके साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान सीएम आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ढांढस बढ़ाया।

यह भी पढ़े…

UP Vidhan Sabha News : ‘सच बोलने पर धमकाया जा रहा…’ जज शेखर यादव के ‘कठमुल्ले’ वाले बयान पर क्या बोले CM योगी ?

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून