Lokhitkranti

UP Vidhan Sabha News : ‘सच बोलने पर धमकाया जा रहा…’ जज शेखर यादव के ‘कठमुल्ले’ वाले बयान पर क्या बोले CM योगी ?

UP Vidhan Sabha News

UP Vidhan Sabha News : उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीत कालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। शीत कालीन सत्र शुरु होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से सदन में काफी गहमागहमी देखी गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवादास्पद बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा कि एक जज ने सच बोला तो कुछ लोग उन्हें धमकाने लगे और ऐसे लोग खुद को लोकतांत्रिक कहते हैं। सीएम ने जज को महाभियोग का नोटिस दिए जाने पर भी विपक्ष की आलोचना की।

UP Vidhan Sabha News : विधानसभा में CM योगी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज सिर्फ समान नागरिक कानून मांग रहा है। ऐसी मांग करना कोई बुरी बात नहीं है। विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। आखिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने सिर समान नागरिक कानून की बात ही तो कही, इसपर विपक्ष ने उनके खिलाफ महाभियोग की नोटिस दे दी।

UP Vidhan Sabha News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने क्या कहा था ?
गौरतलब है कि 8 दिसंबर को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया है। वीडियो में वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन का समर्थन करते हुए कहते नजर आ रहे थे कि कानूनों को बहुसंख्यकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप होना चाहिए।

जज ने कहा था कि ‘ये कहने में बिल्कुल गुरेज नहीं है कि ये हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा। यही कानून है। आप यह भी नहीं कह सकते कि हाई कोर्ट के जस्टिस होकर ऐसा बोल रहे हैं। कानून तो भइया बहुसंख्यक से ही चलता है। परिवार में भी देखिए, समाज में भी देखिए. जहां पर अधिक लोग होते हैं, जो कहते हैं उसी को माना जाता है।” उन्होंने ये भी कहा कि ‘कठमुल्ले’ देश के लिए घातक हैं।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
15 Jul
24°C
16 Jul
23°C
17 Jul
27°C
18 Jul
25°C
19 Jul
22°C
20 Jul
23°C
21 Jul
22°C
>
Rio das Ostras
15 Jul
24°C
16 Jul
23°C
17 Jul
27°C
18 Jul
25°C
19 Jul
22°C
20 Jul
23°C
21 Jul
22°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून