Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोकतंत्र रक्षक सेनानी की शव यात्रा में भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व मंत्री रामबाबू हरित हाथापाई करते दिख रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन अर्जुन नगर में लोकतंत्र रक्षक सेनानी चिरंजीलाल कुशवाहा का निधन हो गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को उनकी शव यात्रा थी। जिसमें शामिल होने के लिए अर्जुन नगर स्थित उनके निवास पर भाजपा कैंट विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू हरित सहित भाजपा के तमाम नेता पहुंचे थे। सुबह लगभग 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसके आगे पूर्व राज्य मंत्री रामबाबू हरित चल रहे थे। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश भी उनसे आगे थे।
दरअसल, रामबाबू हरित अपने मोबाइल से यात्रा का वीडियो बना रहे थे। इसी बीच विधायक डॉ. धर्मेश ने रामबाबू हरित को हाथ से हटाकर साइड किया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लेकिन दोनों के बीच हुई खींचतान में विधायक डॉ. धर्मेश के गाल पर थप्पड़ लग गया।
इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू हरित ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी चिंरजीलाल की अंतिम यात्रा में वो आगे चल रहे थे। ये बात विधायक जी को अच्छी नहीं लगी। वो मुझे बार-बार हटा रहे थे। मैंने विधायक जी से कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैंने अपना बचाव किया। पता नहीं उस दौरान क्या हुआ। हो सकता है कि वो लड़खड़ा गए हों। मुझे गाली भी बकने लगे। मैंने कुछ जवाब नहीं दिया। वो माननीय विधायक हैं। रामबाबू हरित का कहना है कि विधायक डॉ. धर्मेश को उनका क्षेत्र में आना अच्छा नहीं लगता है। वो किसी कार्यकर्ता के घर भी चले जाते हैं तो वो इस पर कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं।
