Police News : खबर बिहार के सिवान से है, जहां होली के दिन एक पुलिसकर्मी ने सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर में एक विवाहिता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता के परिवार के सदस्य पड़ोस में होली खेलने गए थे। आरोपी सिपाही सुधीर सिंह सिसवन थाना क्षेत्र के सैचैनी गांव का रहने वाला है। जो छत के रास्ते से महिला के घर में घुसा था।
जिस समय सिपाही पीड़िता के घर में घुसा उस समय वह अपने मायके में रह रही थी। मामले में शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शहर स्थित मकान से पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की तो उसका पैर टूट गया। फिलहाल, आरोपी महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी की गिरफ्त में है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
Police News : स्थानीय लोग कर रहे न्याय की मांग
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बचती दिख रही है। महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तारी करने पुलिस गई। आरोपी ने छत से भागने का प्रयास किया तो उसका पैर टूट गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहे है।
