रिपोर्टर- आदिल चौधरी
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रतिष्ठित त्यागी छात्रावास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महात्मा गांधी के निकट सहयोगी रहे चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी (असौड़ा) की 56वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह आयोजन उनके पड़ पौत्र चौधरी अजयवंश नारायण सिंह त्यागी द्वारा संपन्न हुआ।
Meerut News: सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया भाग
आपतो बता दें कि इस प्रतिमा अनावरण समारोह में हापुड़ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और महान स्वतंत्रता सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने श्रद्धांजलि देते वक्त चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी (असौड़ा) को याद कर उनके द्वारा कही गई बातों को दोहराया और उन्हें याद किया।
इस दौरान लोगों ने चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी को युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए एक उन्हें महत्वपूर्ण बताया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Meerut News: ये सभी लोग रहे मौजूद
इस खास अवसर पर कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं। जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. उमेश त्यागी, इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, गायत्री परिवार से सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी और उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी प्रमुख रहे।
Meerut News: त्यागी समाज ने दी श्रद्धांजलि
यहीं नहीं विशेष रुप से त्यागी समाज की ओर से चौधरी निखिल त्यागी ‘अहाते वाले’ ने संगठन की ओर से श्रद्धांजलि दी। रासना कॉलेज के मंत्री प्रदीप त्यागी और भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार, डॉ. विघ्नेश त्यागी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:- Ghaziabad News: जेल अधीक्षक पर लगे जमानत के नाम पर लाखों रुपए वसूलने के आरोप
