Lokhitkranti

Meerut News : शिवसेना (उद्धव) का नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हाउस टैक्स में धोखाधड़ी की जताई नाराजगी

Meerut News

ब्यूरो : मनोज मिश्रा

Meerut News : मेरठ नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के नाम पर जनता से की जा रही धोखाधड़ी के विरोध में शिव सेना (उद्धव) ने टाउन हॉल में नगर निगम अधिकारियों का घेराव किया और एक ज्ञापन सौंपकर उचित और जायज हाउस टैक्स की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि, “छीपी टैंक स्थित चेतन मेडिकल काम्प्लेक्स में शिव सेना का कार्यालय है, जिस पर 1968 से हाउस टैक्स लगाया गया है। जबकि चेतन मेडिकल काम्प्लेक्स की बिल्डिंग 1982 में अस्तित्व में आई थी। यह साफ दिखाई देता है कि नगर निगम बिना किसी जांच के हाउस टैक्स भेज रहा है और बिना आधार के उपभोक्ताओं को सिलिंग की धमकी दे रहा है। यह शोषण है।” धर्मेन्द्र तोमर ने चेतावनी दी कि, यदि नगर निगम ने उचित हाउस टैक्स न लिया, तो शिव सेना जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Meerut News : ये सभी लोग रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में शिव सेना के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अजीज ठेकेदार, अवनीश आर्य, सनी प्रधान, यासीन खान, कमल प्रजापति, रविभगत, शाने आलम, तरुण सिंह, इमरान, मोहनदेव, ब्रजपाल सिंह, विनित जैन, पवन पार्चा, बिरजू, आदेश, प्रिन्स कोरी, कुलदीप कौशिक, नीरज, मीनू, शक्षम, आकाश कन्नौजिया, मुजाहिद, अमरजीत बाल्मीकि, शाजिद, राम सिंह यादव, वसीम ठेकेदार, नौशाद डॉन, पवन पार्चा, नर्गिस, फिरदोश, सन्नो, पूजा सिंघल, बोस सिद्धार्थ, इम्तियाज चौधरी, इस्लामुद्दीन, नूरजहाँ, नाजमा सैफी, मनोज कुमार, रईस हिन्दुस्तानी, कमल प्रजाति, नौशाद सलमानी, मुकेश शर्मा, ईशर, रजत सिंह, शकील, अरूण कुमार, विकास कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून