ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मेरठ के रोहटा रोड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानन्द गिरी महाराज जी तथा मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-09-at-10.02.20-AM.mp4?_=1Meerut News : दीर्घायु की प्रार्थना के साथ मनाया गया जन्मदिन
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना भी की। इस शुभ अवसर पर विश्व हिंदू युवा महासंघ भारत, मेरठ के जिला अध्यक्ष विपिन उपाध्याय, महामंत्री अमित सोनी, अंकित यादव, अंकुर यादव, हिमांशु कौशिक, और संगठन एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने योगी जी के नेतृत्व की सराहना की और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-09-at-10.02.19-AM.mp4?_=2मुख्य अतिथि स्वामी सत्यानन्द गिरी महाराज जी ने योगी आदित्यनाथ को एक संत और जननेता का अनुपम उदाहरण बताया, वहीं विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और कानून-व्यवस्था दोनों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
यह भी पढ़े…
