Lokhitkranti

Maharashtra News : आदमी है या ऑक्टोपस ? बीयर शॉप की खिड़की से ‘रबर बॉडी’ की तरह घुसा चोर, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Maharashtra News

Maharashtra News : शहर में बढ़ते अपराधों के बीच नागपुर जिले के वाठोडा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। 6 जून की रात को एक बीयर शॉप से ₹25,000 नकद चोरी हो गया। लेकिन यह कोई आम चोरी नहीं थी—चोर ने जिस तरह से दुकान में प्रवेश किया, वह देखकर पुलिस और आम लोग दोनों हैरान रह गए।

Maharashtra News : “रबर बॉडी” चोर ने दिखाई हैरतअंगेज फुर्ती
रामश्री बीयर बार में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। फुटेज में एक युवक काले कपड़ों में दुकान का मुआयना करता दिखा। कुछ देर बाद वही युवक ग्राहकों की खिड़की से, जहां से शराब दी जाती है, अपने शरीर को मोड़ते हुए संकरी जगह से भीतर घुस गया। उसने अपनी “रबर जैसी लचीलापन” दिखाते हुए खुद को कैश काउंटर तक पहुंचाया, वहां से ₹25,000 नकद चुराए और फिर उसी रास्ते से वापस बाहर निकल गया।

Maharashtra News : आरोपी गिरफ्तार, अन्य मामलों में भी शामिल
पुलिस ने 13 जून को आरोपी शेख राजा शेख बाबा (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से अमरावती का निवासी है और कुछ दिन पहले ही नागपुर अपने परिवार के साथ रहने आया था। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अमरावती से दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है। उसे नागपुर पुलिस की क्राइम यूनिट-4 ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक कर पकड़ा।

Maharashtra News : पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
वाठोडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हरीश बोराडे ने बताया कि यह चोरी 6 जून की रात को हुई थी। आरोपी दुकान के सर्विस विंडो से अंदर घुसा था, जो बेहद संकरी जगह है। CCTV फुटेज के आधार पर हमने उसकी पहचान की और 13 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेहद लचीले शरीर वाला है और संकरी जगहों से चोरी करने में माहिर है।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Temperate rain
1.4 m/s
88%
750 mmHg
11:00
27°C
12:00
28°C
13:00
29°C
14:00
30°C
15:00
30°C
16:00
30°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
26°C
01:00
26°C
02:00
25°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून