Lokhitkranti

Iron Innerwear – मध्यकालीन आयरन इनरवियर वायरल, लोगों ने बताया क्रूरतापूर्ण

Iron Innerwear – पितृसत्ता, महिलाओं की स्वतंत्रता पर छिड़ी चर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मध्यकालीन युग के एक ‘लोहे के इनरवियर’ को दिखाया गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है और पितृसत्ता व ऐतिहासिक क्रूरता को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि यह इनरवियर राजा अपनी रानियों को पहनाते थे और इसकी चाबी अपने पास रखते थे ताकि वे अपनी पत्नियों की ‘वफादारी’ सुनिश्चित कर सकें।

Iron Innerwear – जाने क्या हैं पूरा मामला ?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘देसीजर्नी’ नामक अकाउंट से शेयर किया गया था और इसे अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसमें लोहे के अंडरवियर को दिखाया गया है, जिसमें ताले और चाबियों का पूरा सेट मौजूद है। वीडियो में बताया गया कि जब राजा लंबी यात्राओं या शिकार पर जाते थे, तो वे अपनी रानियों को यह इनरवियर पहनाकर उसकी चाबी अपने पास रख लेते थे। हालांकि, इस बात की ऐतिहासिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि वास्तव में ऐसा होता था या नहीं। कई इतिहासकारों का मानना है कि ‘चैस्टिटी बेल्ट’ जैसी चीजें अधिकतर मिथक हैं और इन्हें बाद में गढ़ी गई कहानियों के रूप में प्रचारित किया गया है। फिर भी, महिलाओं को सामाजिक और शारीरिक रूप से नियंत्रित करने के लिए इतिहास में कई कठोर उपाय किए गए हैं, जो इस तरह की चर्चाओं को जन्म देते हैं।

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति क्रूरता का उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसके अव्यवहारिक होने को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, “बहुविवाह कोने में रो रहा है।” कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर राजा को अपनी ही रानी पर भरोसा नहीं था, तो वह रिश्ते में प्यार और सम्मान की उम्मीद कैसे कर सकता था? वहीं, कुछ लोगों ने इस पर संदेह जताया और कहा कि इतिहास में उन्होंने कभी ऐसा नहीं पढ़ा।

चाहे यह वीडियो वास्तविक ऐतिहासिक प्रमाणों पर आधारित हो या नहीं, इसने इंटरनेट पर पितृसत्ता, महिलाओं की स्वतंत्रता और ऐतिहासिक क्रूरता को लेकर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
24 Jul
22°C
25 Jul
23°C
26 Jul
26°C
27 Jul
27°C
28 Jul
30°C
29 Jul
23°C
30 Jul
20°C
>
Rio das Ostras
24 Jul
22°C
25 Jul
23°C
26 Jul
26°C
27 Jul
27°C
28 Jul
30°C
29 Jul
23°C
30 Jul
20°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“दही और शहद का फेस पैक – सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो!” “किचन में छुपे 5 हेल्थ सीक्रेट्स – बिना दवाई के फिट रहने के आसान नुस्खे” मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून