IAS Abhishek Prakash : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश साफ है यदि कोई सूबे में बदमाशी या अपराध करने का प्रयास करेगा तो सलाखों के पीछे जाएगा। साथ ही कोई पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसका ताजा उदाहरण है सीनियर IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश। जिन्हें योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया है।
IAS Abhishek Prakash : पहले जानें क्यों सस्पेंड किए गए अभिषेक प्रकाश ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए एक उद्यमी इन्वेस्ट यूपी में आवेदन किया था। आरोप है कि एक बिचौलिए ने उद्यमी से कमीशन मांगा। जिसके बाद उद्यमी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में एसटीएफ ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए इन्वेस्टमेंट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसूलीबाज को भी अरेस्ट कर लिया है। जिसका नाम निकांत जैन है।
IAS Abhishek Prakash : जानिए कौन हैं IAS अभिषेक प्रकाश ?
IAS अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, जो अपनी कार्यशैली और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1982 में जन्मे अभिषेक प्रकाश मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश सरकार के आईडीसी विभाग के सचिव और ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। अभिषेक प्रकाश ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद 2000 से 2004 तक IIT रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक पॉलिसी में एमए किया, जिससे उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण में और भी विस्तार हुआ। अपनी प्रशासनिक यात्रा के दौरान, अभिषेक प्रकाश ने कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्य किया है, जिनमें लखीमपुर खीरी, लखनऊ, अलीगढ़ और हमीरपुर जिले शामिल हैं। अपने कार्यकाल में, उन्होंने इन जिलों में विकासात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रशासनिक सुधारों को लागू किया।
यह भी पढ़े…
IAS Abhishek Prakash : CM योगी ने किया भ्रष्टाचार के आरोप में IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड
