Lokhitkranti

Good News From GDA: सिस्टम में सुधार होते ही जीडीए की आय 700 करोड़ के पार

Good News from Ghaziabad

Good News From GDA: गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) में सुधार के बाद आय में बढ़ोतरी होती नजर आयी है। इस साल जीडीए को लगभग 732 करोड़ रुपये की आय हुई है। जिसमे 320 करोड़ नक्शे पास करके प्राप्त हुए। संपत्तियों की नीलामी से 288 करोड़ रुपये मिले, जबकि शमन शुल्क से केवल 23 करोड़ रुपये ही आय हुई।

नक़्शे पास करके हुई 320 करोड़ की आय
Good News From GDA: इस साल में जीडीए ने नक्शे पास करके लगभग 320 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें आवासीय, ग्रुप हाउसिंग और कमर्शल नक्शे को पास किया गया। नक्शे को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती थी कि जान बूझकर नक्शे में आपत्ति लगाकर लटका दिया जाता था। मानचित्र समाधान दिवस के माध्यम से नक्शे की आपत्ति को तेजी के साथ निस्तारित किया जाने लगा।

नीलामी करके करीब 288 करोड़
Good News From GDA: जीडीए ने इस साल नीलामी के माध्यम से संपत्तियों की बिक्री करके करीब 288 करोड़ रुपये की इनकम की है। इसमें आवासीय, कमर्शल के अलावा अन्य तरह के भूखंडों को नीलाम किया गया। सर्वे और अन्य माध्यम से योजनाओं में खाली पड़े भूखंड को खोजा गया। फिर उसे नीलामी में लगाया गया। बता दें की आने वाले दिनों में इसमें और अधिक बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। इंदिरापुरम के अलावा कुछ अन्य जगह पर जीडीए छोटे भूखंड नीलामी में लाने की तैयारी कर रहा है।

हाई कोर्ट के आदेश पर
Good News From GDA: आमतौर पर हर साल शमन शुल्क के माध्यम से जीडीए को करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास आय होती थी। इस साल हाई कोर्ट के आदेश पर करीब 6 महीने शमन शुल्क पूरी तरह से बंद रहा। जब बाद में शुरू किया गया तो केवल 10 फीसदी नक्शे के विपरीत हुए निर्माण को शुल्क लेकर शमन किया जाने लगा। जीडीए को केवल 23 करोड़ रुपये ही शमन से हासिल हुआ। अन्य मद से जीडीए को 102 करोड़ रुपए की आय हुई है।

यह भी पढ़ें:- 

Aniruddh
Author: Aniruddh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
14 Mai
24°C
15 Mai
24°C
16 Mai
26°C
17 Mai
24°C
18 Mai
26°C
19 Mai
26°C
20 Mai
28°C
>
Rio das Ostras
14 Mai
24°C
15 Mai
24°C
16 Mai
26°C
17 Mai
24°C
18 Mai
26°C
19 Mai
26°C
20 Mai
28°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून