Lokhitkranti

Ghaziabad news : बिजली कटौती से लोग परेशान, नो कट जोन में भी 6-7 घंटे की बाधित आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Ghaziabad news : कामकाज पर पड़ रहा असर

गाजियाबाद में उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि शहर के नो कट जोन में शामिल क्षेत्रों में भी प्रतिदिन छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में फाल्ट की समस्या ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। गर्मी के चलते जहां लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, वहीं बिजली जाने से घरेलू कामकाज से लेकर दफ्तरों तक का संचालन प्रभावित हो रहा है। लोग कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समाधान अब तक अधूरा है।

Ghaziabad news : जानें क्या हैं पूरा खबर ?

शास्त्री नगर, संजय नगर, पटेल नगर, विजयनगर, चिपियाना, डूंडाहेड़ा, बहरामपुर और बागू जैसे क्षेत्रों में लगातार बिजली की आंख-मिचौली बनी हुई है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे शास्त्री नगर में बिजली गुल हो गई, जिससे लोग दो घंटे तक बेहाल रहे। सुबह और शाम के समय नियमित रूप से बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। संजय नगर में हर एक-दो घंटे पर आधे घंटे की कटौती की जा रही है। वहीं पटेल नगर में भी मंगलवार को बिजली कटौती जारी रही। तेज हवा और वर्षा के बाद आरडीसी, राजनगर, कविनगर जैसे पॉश इलाकों की सोसायटियों में दो से तीन घंटे तक बिजली गायब रही, जिससे इन क्षेत्रों के निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिक पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व लोगों ने एनएच-9 की सर्विस लेन पर जाम लगाकर विरोध भी जताया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही समाधान किया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिजली विभाग के जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अशोक सिंह के अनुसार, वर्षा के कारण कई जगह फाल्ट हो गए थे, जिन्हें अधिकतर ठीक करवा दिया गया है। बावजूद इसके, लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं और जल्द ही स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
32°C
Broken cloud sky
1.1 m/s
76%
747 mmHg
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
29°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
31°C
17:00
30°C
18:00
29°C
19:00
28°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
26°C
23:00
26°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून