Lokhitkranti

Ghaziabad Breaking : भाजपाईयों ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी

Ghaziabad Breaking

Ghaziabad Breaking : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी आज यानी 25 दिसंबर को भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया गई। दरअसल, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष और सदर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भाजपा के संस्थापक सदस्यों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपनी कार्यशैली की छाप संगठन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता पर छोड़ने का काम किया। आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना कर पूरा देश अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

Ghaziabad Breaking : जन-जन को प्रेरित करती है कविताएं
वहीं पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को देश की जनता एवं हम सभी भाजपाई युगों- युगों तक याद करेंगे। मेरे लिए वह सदा पथ प्रदर्शक के रूप में अग्रणी रहे हैं। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि अटल जी एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर वक्ता और कवि भी थे। उनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती हैं, राजनीति के क्षितिज में वे सदैव अजातशत्रु बने रहे। विपक्षियों ने भी उनके संबोधन को हमेशा ध्यान से सुना। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्वशिक्षा अभियान, पोखरण परीक्षण जैसे अनेक कल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्य से नयी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए भाजपा शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेगी।

वहीं पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जनसंघ और भाजपा के संस्थापक रहे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा।

Ghaziabad Breaking : इन सभी ने की पुष्पांजलि अर्पित
आपको बता दें भाजपा महानगर कार्यालय पर पुष्पांजलि के दौरान अमर दत्त शर्मा, अशोक गोयल, डा. वीरेश्वर त्यागी, तरुण शर्मा, कामेश्वर त्यागी, रॉबिन तोमर, सुभाष शर्मा, नीरज त्यागी, संदीप प्रसाद, तेन सिंह, गिरीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…

RRTS: खुशखबरी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून