Lokhitkranti

Yoga Day: गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का योगभ्यास, बोले- ये भारत का विश्व को अमूल्य उपहार

Yoga Day: पूरे देश के साथ गाजियाबाद में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जिले भर में करीब 2000 से अधिक स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने सुबह 5:30 बजे से लेकर 9 बजे तक योगाभ्यास किया।

मुख्य कार्यक्रम आईएमएस यूसी कैंपस, डासना में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खुद भी योग अभ्यास किया और जनता को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया।

मौर्य ने अपने संबोधन में कहा, “योग भारत की वह अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। भारत ने मानवता को योग के रूप में अनमोल उपहार दिया है।” उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने आईटीएस मोहन नगर में आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया और वहां योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षकों की भूमिका समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने भी योग दिवस पर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास कर लोगों को प्रेरित किया।

गाजियाबाद में शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों, और सरकारी कार्यालय परिसरों में भी बड़े स्तर पर योग आयोजन हुए। योग शिविरों में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

Shivam Goel
Author: Shivam Goel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
30°C
Broken cloud sky
0.8 m/s
86%
747 mmHg
00:00
30°C
01:00
30°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
32°C
11:00
33°C
12:00
34°C
13:00
34°C
14:00
35°C
15:00
35°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
31°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
31°C
09:00
32°C
10:00
33°C
11:00
34°C
12:00
34°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
AI ने बदल दी दुनिया 5 काम जो अब इंसान नहीं मशीन कर रही है खाने से जुड़े 5 मिथ और उनकी सच्चाई बरसात में घूमने के बेहद खूबसूरत जगह “दही और शहद का फेस पैक – सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो!” “किचन में छुपे 5 हेल्थ सीक्रेट्स – बिना दवाई के फिट रहने के आसान नुस्खे” मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं