Lokhitkranti

Delhi Elections 2025 : चुनाव से पहले केजरीवाल का बुजुर्गों को तोहफा, ‘संजीवनी योजना’ के तहत मुफ्त होगा इलाज

Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025 : दिल्ली में अगले साल फरवरी के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों ने अपने-अपने स्थल पर तैयारियां करनी शुरु कर दी है। जहां एक तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन नई-नई योजनाओं का ऐलान कर जनता को लुभाने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस चुनाव में आप पार्टी को हराने के लिए रास्ता खोजने में लगी है। लेकिन इसी बीच आज यानी बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी। इसमें 60 साल के ज्यादा के उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसमें कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है। बता दें ये योजना दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लागू की जाएगी।

Delhi Elections 2025 : हम बुजुर्गों का करते है सम्मान
संजीवनी योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज जो मैं बुजुर्गों के लिए स्कीम का एलान कर रहा हूं वो इतिहास में कभी नहीं हुआ। हम बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं। आपने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। अब हमारी बारी है। हमने श्रवण कुमार से प्रेरित होकर बुर्जुगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। अभी तक तकरीबन 1 लाख बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश के सभी तीर्थ स्थलों पर भेजा जाता है। सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जैसे जैसे उम्र बढ़ती है 100 बीमारियां घेर लेती है। फिक्र होती है कि इलाज कैसे करेंगे। कई बार बच्चे मां बाप का ख्याल नहीं रखते। जैसे लक्षण जी संजीवनी बूटी लेकर आए थे। वैसे ही दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी। इसमें मुफ्त इलाज होगा। कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : फिर गहराया सांसों पर संकट, AQI 400 पार, DM ने दिए 9 बजे से स्कूल खोलने के आदेश

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून