Lokhitkranti

Air India Flight Technical Issue : एअर इंडिया फ्लाइट AI103 में आई तकनीकी खराबी, इस देश में उतरने के बाद नहीं उड़ पाया विमान

Air India Flight Technical Issue : फ्लाइट में गड़बड़ी के बाद होटल में ठहरे यात्री

नई दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 2 जुलाई को एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI103 दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुई थी, जिसे ईंधन भरने के लिए ऑस्ट्रिया के वियना एयरपोर्ट पर रोका गया। लेकिन ईंधन भरने के दौरान नियमित सुरक्षा जांच में विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयर इंडिया ने वियना से वॉशिंगटन तक की यात्रा रद्द कर दी। इसके कारण सैकड़ों यात्री वियना में फंस गए और एयरलाइन को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

Air India Flight Technical Issue : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि ईंधन भराई के समय की गई अनिवार्य जांच में तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसके समाधान में अतिरिक्त समय लगना था। इसलिए यात्रियों को वियना में उतारने और फ्लाइट रद्द करने का कठिन निर्णय लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि वीजा-मुक्त प्रवेश के योग्य या वैध शेंगेन वीजा वाले यात्रियों के लिए वियना में होटल में ठहरने की सुविधा दी गई। जिनके पास वीजा नहीं था, उनके लिए ऑस्ट्रियाई आव्रजन अधिकारियों की मंजूरी तक अलग से व्यवस्था की गई। यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों से गंतव्य तक पहुंचाने के विकल्प दिए गए और साथ ही पूरा रिफंड लौटाने की पेशकश की गई। कंपनी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता था और यह फैसला उसी जिम्मेदारी का हिस्सा था।

इस तकनीकी गड़बड़ी के असर से वॉशिंगटन डीसी से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली वापसी उड़ान AI104 को भी रद्द करना पड़ा। इसके कारण अमेरिका से भारत लौटने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक फ्लाइटों में समायोजित किया गया और उनकी सुविधा के मुताबिक पूरा धन वापस करने का विकल्प दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि वे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और इस असुविधा के लिए गहरी खेद प्रकट करते हैं। कंपनी ने यह भी माना कि हाल के दिनों में यूरोप और पूर्वी एशिया में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, एयर ट्रैफिक की भीड़ और अन्य कारकों ने संचालन को और जटिल बना दिया है। इसी वजह से एयर इंडिया ने पहले ही यह ऐलान किया था कि वह उड़ान पूर्व सुरक्षा जांच को और कड़ा करेगी, भले ही इसके चलते कुछ सेवाओं में अस्थायी कमी करनी पड़े। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती हैं, जिनमें डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

ये भी पढ़े-

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Rain
1.4 m/s
93%
750 mmHg
09:00
27°C
10:00
27°C
11:00
28°C
12:00
29°C
13:00
30°C
14:00
30°C
15:00
29°C
16:00
29°C
17:00
30°C
18:00
29°C
19:00
28°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
26°C
03:00
27°C
04:00
27°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
29°C
12:00
30°C
13:00
31°C
14:00
28°C
15:00
29°C
16:00
31°C
17:00
29°C
18:00
29°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
27°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
सबसे डरावने श्राप – जिनसे हिल गई थी पूरी सृष्टि AI ने बदल दी दुनिया 5 काम जो अब इंसान नहीं मशीन कर रही है खाने से जुड़े 5 मिथ और उनकी सच्चाई बरसात में घूमने के बेहद खूबसूरत जगह “दही और शहद का फेस पैक – सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो!” “किचन में छुपे 5 हेल्थ सीक्रेट्स – बिना दवाई के फिट रहने के आसान नुस्खे” मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश