UP IAS Transfer News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 46 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के बाद कई प्रमुख सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदले गए है। जारी लिस्ट के अनुसार, संजय प्रसाद को यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह के पद पर नियुक्त किया गया है। जो वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं। तबादले के बाद वह अब गृह विभाग का भी चार्ज संभालेंगे।
UP IAS Transfer News : इन सभी के हुए तबादले
प्रशासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, वैभव श्रीवास्तव को गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। गृह सचिव के रूप में उनकी भूमिका प्रदेश के कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की होगी। अजीत कुमार को सचिव कृषि विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। कृषि विभाग के सचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारी राज्य में कृषि विकास को बढ़ावा देना और किसानों की स्थिति में सुधार करना होगा। अनुज कुमार झा को सचिव नगर विकास बनाया गया है। नगर विकास विभाग के सचिव के रूप में वह शहरी क्षेत्रों में सुधार और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे
एमके सुंदरम को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के पद से हटाया गया है। उनकी जगह नए अधिकारी की तैनाती की जा सकती है। इसकी के साथ प्रदेश में कई अन्य आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदले गए है। जिनमें कुछ अफसरों को नई तैनाती मिली है।
यह भी पढ़े…
Sambhal News : ‘पुलिस चौकी की जमीन वक्फ की ?’ DM-SP पर उठे सवाल तो जांच में हुआ बड़ा खुलासा !
