Lokhitkranti

Yoga Day Celebration : “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के साथ विशाखापत्तनम से गूंजा योग का संदेश

Yoga Day Celebration : आईटीबीपी जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग

आज 21 जून को पूरे भारत सहित दुनियाभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई, जो वैश्विक स्तर पर मानव और प्रकृति के बीच संतुलन को दर्शाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समुद्र तट पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें लगभग तीन लाख लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्म-जागरूकता और विश्व शांति की ओर एक प्रयास है।

Yoga Day Celebration : जानें क्या हैं पूरी खबर ?

योग दिवस के अवसर पर देशभर में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभिनेता अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए इसे अपने जीवन का भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी योग शिक्षक थे और उन्होंने बचपन से योग को अपने जीवन में शामिल किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ योग किया और योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने भी योग किया। कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में बाबा रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 14,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग कर अद्भुत उदाहरण पेश किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत अब योग को विज्ञान और रिसर्च से जोड़कर वैश्विक स्तर पर सशक्त बना रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि योग कार्डियक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स, महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक भूमिका निभाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस दिन को ऋषि परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान आज पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी 21 जून को शिवसेना के विभाजन की तारीख बताते हुए इसे ‘राजनीतिक योग’ करार दिया और कहा कि आज महाराष्ट्र विकास की राह पर है, जिसका श्रेय केंद्र सरकार के मार्गदर्शन को जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न केवल स्वास्थ्य की जागरूकता का दिन बन गया है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति को भी वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है।

ये भी पढ़े-

Mumbai News : मुंबई लोकल में महिला यात्रियों के बीच खूनी झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून