पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर तलविंदर फेस रिवील की वजह से सुर्खियों में हैं।
हाल ही में वो दिशा पटानी के साथ नुपुर सेनन की शादी में नजर आए थे जिसके बाद उऩकी लव अफेयर की भी चर्चा शुरू हो गई है।
इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें पहली बार तलविंदर का असली चेहरा सामने आया है।
बता दें कि तलविंदर 4 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को चले गए थे, जहां उन्होंने पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक का फ्यूजन सीखा।
वे हमेशा फेस पेंट के जरिए अपनी पहचान छिपाते रहे हैं।
उनका मानना है कि लोगों को उन्हें चेहरे से नहीं, बल्कि आवाज़ और म्यूजिक से पहचानना चाहिए।
तलविंदर के गानों में इलेक्ट्रॉनिक, हिप-हॉप, ट्रैप और सिंथ-पॉप का अनोखा मेल देखने को मिलता है।