इंदौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय T10 टूर्नामेंट भारत सनातन प्रीमियर लीग (SPL) 2026 का आयोजन 

13 से 15 मार्च 2026 से तक आयोजन

पंडित देवकीनंदन ठाकुर के मार्गदर्शन में होगा शुभारंभ

8 टीमों के नाम महान वीरों और महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा मिले।

विजेता टीम को 31 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को कार से सम्मानित किया जाएगा, प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 21,000 रुपये मिलेंगे। 

SPL 2026  के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि सफलता के साथ-साथ संस्कार और नैतिकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

इस बीच पंडित देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से लोकहित समाचार के संपादक से भी की खास मुलाकात।