बॉलीवुड एक्टर्स खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया कि खुशी और वेदांग अब कपल नहीं रहे।
हालांकि, दोनों के ब्रेकअप की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और न ही किसी ने इस पर आधिकारिक बयान दिया है।
खुशी और वेदांग ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया था, लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था।
एक पुराने इंटरव्यू में वेदांग ने खुशी को अपनी करीबी दोस्त बताया था और मजबूत बॉन्ड की बात कही थी।
दोनों ने 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा शुरू हुई।