Katrina Kaif और Vicky Kaushal इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहे हैं।
पेरेंट्स बनने के बाद अब इस स्टार कपल ने अपने बेटे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने Instagram handle पर एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है।
पोस्ट में कपल ने लिखा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल (Vihaan Kaushal) रखा है।
बता दें कि विहान एक संस्कृत मूल का शब्द है, जिसका अर्थ, सुबह, नई शुरुआत, सूर्योदय, नई उम्मीद होता है।
यह नाम रोशनी, पॉजिटिविटी और नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।