कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस बार वजह है उनके पति हर्ष लिंबाचिया का जन्मदिन, जिसे भारती ने बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया।
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका प्यार भरा पोस्ट फैंस का दिल जीत रहा है।
पति हर्ष के बर्थडे पर उन्होंने रोमांटिक तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्ट के कैप्शन में भारती ने लिखा, “मेरे सबकुछ, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं हर्षलिंबाचिया, हैपी बर्थडे।”
इस प्यार भरे मैसेज के साथ शेयर की गई तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।