Lokhitkranti

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते पड़ेगी कड़ाके की ठंड, येलो अलर्ट जारी

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह बूंदाबांदी देखि गई है। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। इस सप्ताह में कई बार बारिश होने की संभावना है वहीँ मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है जिसके चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं मंगलवार से न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह स्मॉग के साथ-साथ हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त बहुत हल्की वर्षा की भी संभावना है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी।

Weather Update
Rain In NCR

येलो अलर्ट जारी
Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक , सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। और कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर की रात एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली और हरियाणा में फिर से बरस रहा WD
Weather Update: WD के बादल पुनः सक्रिय मॉड पर आ चुके हैं। पूरे दिन से हल्की बारिश और बुंदाबांदी के दौर के बाद अब बादलों ने गर्जना शुरू कर दिया है। अगले 1 से 4 घंटों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल, सहारनपुर, हरिद्वार, रेवाड़ी, अलवर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर और मथुरा जिले में गरज के साथ कही हल्की कही तेज बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज बौछारें और साथ में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है। कल भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और पुर्वी मध्य प्रदेश में कही कही हल्की बारिश जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- 

Delhi Elections 2025 : BJP के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर लगी महिलाओं की भीड़, 1100 रुपए बांटने का आरोप

Aniruddh
Author: Aniruddh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून