Waqf Amendment Bill : वक्फ बिल के दोनों सदनों में पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इस चर्चाओं में भाग लेने वाले सभी सांसदों का आभार, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और इन कानूनों को मजबूत बनाने में योगदान दिया। संसदीय समिति को अपने बहुमूल्य सुझाव भेजने वाले अनगिनत लोगों का भी विशेष आभार। एक बार फिर व्यापक बहस और संवाद के महत्व की पुष्टि हुई है।
Waqf Amendment Bill : लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि दशकों से वक्फ प्रणाली में पारदर्शिता की कमी थी। इससे खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुसलमानों, पसमांदा मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचता था। संसद द्वारा पारित कानून पारदर्शिता को बढ़ाएंगे और लोगों के अधिकारों की रक्षा भी करेंगे। यह समाजिक और आर्थिक न्याय, पारदर्शिता के लिए अहम क्षण है। लंबे समय से हाशिए पर रहे लोगों को मदद मिलेगी। वक्फ बिल से लोगों को आवाज और अवसर मिलेगा।
Waqf Amendment Bill : 12 घंटे की मैराथन के बाद बिल पास
गौरतलब है कि वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है। लगभग 12 घंटे की विचार विमर्श के बाद इस बिल को लोकसभा में पास किया गया था। जिसके पक्ष में 288 तो विपक्ष में 232 वोट पड़े थे। जिसके बाद राज्यसभा में करीब 13 घंटे की बहस के बाद इस बिल को पास किया गया। जहां इस बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ में 95 वोट पड़े। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मुहर के बाद यह कानून बन जाएगा।
यह भी पढ़े…
Waqf Amendment Bill : प्रयागराज में बोले सीएम योगी- ‘वक्फ बोर्ड की हरकतें “भू-माफिया” जैसी…’
