Lokhitkranti

Viral News : बकरी के बच्चे को खा गई छिपकली, ऐसा नजारा नहीं देखा होगा आपने

Viral News : यूज़र्स बोले- यह नज़ारा देखकर नींद उड़ गई

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ दृश्य इतने खौफनाक होते हैं कि उन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) को बकरी के एक मासूम बच्चे को शिकार बनाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। जंगल के खतरनाक और बेरहम नियमों को दर्शाता यह वीडियो लोगों को झकझोर कर रख दे रहा है।

Viral News :  जानिये लोगों ने क्या देखा वीडियों में 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोमोडो ड्रैगन अपनी तेज़ नजरों से बकरी के बच्चे पर निगाह रखता है और अचानक हमला बोल देता है। बकरी का बच्चा जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है, लेकिन विशाल छिपकली की ताकत और रफ्तार के आगे उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। कुछ ही पलों में कोमोडो ड्रैगन अपने जबड़ों में बच्चे को पकड़ लेता है और फिर उसे दो-तीन झटकों में ही निगल जाता है। यह पूरा घटनाक्रम महज़ 15 सेकंड में घटित हो जाता है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि शिकारी इतनी तेजी से शिकार को खत्म कर सकता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट brutal_nature_clip पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने हैरानी और डर जाहिर किया है। एक यूज़र ने लिखा, “सच में जंगल में केवल बेरहम शिकारी ही रहते हैं।” एक अन्य ने कहा, “उम्मीद है कि कैमरामैन इस दृश्य को रिकॉर्ड करने के बाद चैन की नींद सो पाया होगा।” वहीं किसी ने लिखा, “यह वीडियो देखकर अब समझ में आता है कि जंगल में जिंदा रहने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है।” यह वीडियो न केवल प्रकृति के क्रूर नियमों को दिखाता है, बल्कि हमें यह भी समझाता है कि जंगली जीवन कितना असहनीय और संघर्षपूर्ण हो सकता है।

यह भी पढ़े-

UP News : रंगेहाथ पकड़ने चली थी पुलिस, अब करवा रही एंडोस्कोपी, पटवारी ने पुलिस के साथ कर दिया खेल

UP News : रंगेहाथ पकड़ने चली थी पुलिस, अब करवा रही एंडोस्कोपी, पटवारी ने पुलिस के साथ कर दिया खेल

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून