Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इंस्पेक्टर की दबंगई देखी जा रही है। हैरानी की बात ये है कि 50 सेकेंड के वीडियो में इंस्पेक्टर बिना रुके युवक को 31 थप्पड़ और लात मार देते है। ये युवक थाने में दोस्त के साथ पैरवी करने आए था। जिसे इंस्पेक्टर सुधाकर कश्यप ने थाने में बैठा लिया और उसे 50 सेकेंड में 31 थप्पड़ और लात मार दी। साथ ही गाली देते हुए पुलिसकर्मियों को पट्टा उठाने के लिए कहा। उसे जेल भेजने की भी धमकी दी। इस दौरान युवक गिड़गिड़ाता रहा। अपनी गलती पूछता रहा। युवक रोते हुए इंस्पेक्टर को बुलाने के लिए बोला, तो उसने कहा कि मैं ही यहां का इंस्पेक्टर हूं। इस दौरान युवक का दोस्त थाने में ही मौजूद रहा। ये घटना 1 महीने पहले की मऊरानीपुर थाने की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। फिलहाल, एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुधाकर कश्यप को सस्पेंड कर जांच बैठा दी।

Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, मऊरानीपुर के रूपा धमना गांव निवासी एक युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। लगभग एक माह पहले युवक थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा था। वो अपने साथ पलरा गांव निवासी सतेंद्र कुमार को ले लगा। सतेंद्र ने बताया दोस्त के नाते वह थाने चला गया था। वहां इंस्पेक्टर सुधाकर दोस्त को जेल भेजने की धमकी देने लगे। तब मैंने उनसे कह दिया कि ऐसे कैसे जेल भेज दोगे। इस पर वे गुस्सा हो गए और मुझे जेल भेजने की धमकी देते हुए नाम पूछने लगे। दादा का नाम नहीं बता पाया तो बुरी तरह मारपीट की। 20 मिनट तक थाने में बैठाकर रखा।
Uttar Pradesh News : मामले में SP ने दी क्या जानकारी ?
इस मामले में SP ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि मऊरानीपुर थाने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस्पेक्टर एक युवक को पीटा नजर आ रहा है। संज्ञान में लेते हुए इंस्पेक्टर सुधाकर कश्यप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-akhileshs-mp-ziaur-rahman-burke-caught-stealing-electricity/



