Uttar Pradesh : संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लोकभवन में आयोजित समारोह में संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया और संविधान निर्माताओं को नमन किया। इस दौरान CM योगी ने भारत के संविधान को दुनिया का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान बताते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की आधारशिला रखी थी।
Uttar Pradesh : कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान की उद्देशिका से छेड़छाड़ कर कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान 26 नवंबर 1949 को दिया था, उसमें ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’ शब्द शामिल नहीं थे। कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान इन्हें जोड़कर संविधान की आत्मा को नुकसान पहुंचाया।’ आगे CM योगी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मांग पर 1946 में संविधान सभा का गठन हुआ था। 9 दिसंबर 1946 को इसकी पहली बैठक हुई, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। संविधान निर्माण में 13 समितियों ने कार्य किया, जिसमें ड्राफ्टिंग कमेटी का नेतृत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने जब देश के नागरिक अधिकारों को निलंबित किया था, उसी समय चोरी-छिपे संविधान में ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’ शब्द जोड़े गए। उन्होंने इसे भारत की जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया। कांग्रेस ने संविधान के मूल स्वरूप को बदलने का प्रयास किया। लेकिन, जनता ने उन्हें सबक सिखाया और भाजपा की सरकार ने संविधान के प्रति जनता की आस्था को और मजबूत किया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/dhirendra-shastri-padyatra-deadly-attack-on-dhirendra-shastri-during-hindu-unity-padyatra/



