Rojgar Maha Kumbh 2025: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक 3 दिन का ‘रोजगार महाकुंभ’ है। महाकुंभ का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
रोजगार महाकुंभ में देश की लगभग 50 नामी कंपनियां युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराएंगी।
CM योगी ने किया संबोधित (Rojgar Maha Kumbh 2025)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि युवा अपार ऊर्जा का स्रोत हैं। दुनिया में सबसे ज़्यादा युवा आबादी भारत में व उत्तर प्रदेश में है और भारत में भी । आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के युवाओं की ही मांग है। रोजगार देने वाली कंपनियां और युवा आज एक मंच पर हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों के राज्य में हुए कार्यों का ही परिणाम है कि जहाँ पहले गाँवों से लोग रोजगार के लिए पलायन करते थे, आज उन्हें राज्य में ही रोजगार मिल रहा है। गाँव भी रोजगार के केंद्र बन रहे हैं। इंस्पेक्टर राज एवं अन्य हस्तक्षेप की वजह से राज्य में जो इकाइयाँ बंद हो गई थीं, उनकी संख्या आज के समय में बढ़कर 96 लाख हो गई है। कोरोना काल में लघु एवं कुटीर उद्योगों की ताकत का एहसास हुआ।
5 लाख का बीमा (Rojgar Maha Kumbh 2025)
कोरोना के दौरान राज्य में लगभग 40 लाख श्रमिक वापस लौटे। ओडीओपी (ODOP) और एमएसएमई (MSME) की मदद से उन्हें रोज़गार उपलब्ध कराया गया। उत्तर प्रदेश देश आज के समय का पहला राज्य है जिसने पंजीकृत इकाइयों को 5 लाख का बीमा कवर दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। हमने पुलिस में 2.19 लाख भर्तियाँ कीं। 1.56 लाख शिक्षकों की भर्ती की तथा सभी विभागों को मिला दें तो 8.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई।
100 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
सेवायोजन विभाग की निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि देश-विदेश की 100 से अधिक नामी कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

Rojgar Maha Kumbh 2025 में 3 मंचों के ज़रिए युवाओं को अपनी योग्यता के हिसाब से शहर एवं राज्य के साथ-साथ विदेशों में भी रोज़गार के अवसर मिलेंगे। रोज़गार कॉन्क्लेव में युवाओं का विशेषज्ञों से सीधा संवाद होगा। कंपनियाँ ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगी।
Read More: Bihar BSSC CGL Bharti 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहाँ करें अप्लाई



