ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों के द्वारा एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंड़ित आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि मेरठ शहर के प्रमुख चौराहे भयंकर जाम से ग्रस्त रहते हैं। हजारों की संख्या में शहर के अंदर अवैध ई रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है, जो ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। उन क्षेत्रों के व्यापारियों का व्यापार समाप्त होने की स्थिति में है।
Meerut News : ट्रैफिक पुलिसकर्मी ई रिक्शा संचालकों से करते है अवैध वसूली
दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ग्राहक का वाहन तक खड़ा नहीं करा सकता इस कदर जाम रहता है। यातायात पुलिस द्वारा किसी भी तरीके की कार्यवाही अवैध ई रिक्शा संचालको पर नहीं की जाती जबकि अवैध ई रिक्शाओं से बड़ी संख्या में हादसे भी हो चुकें हैं। नाबालिक लड़कें ई रिक्शा चला रहे हैं। अभी हाल ही में नगर निगम बाजार में यह रिक्शा की बैटरी फटने से एक बड़ा हादसा होने से बचा, जो ई रिक्शा शहर के अंदर घूम रही है। उनमें से आधे से ज्यादा के ना तो कागज़ मौजूद हैं और ना मानक पूरे हैं।

भूमिया का पुल चौक, लिसाड़ी गेट, गोलाकुआं चौंक, हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर चौक, छतरी पीर चौक, खैरनगर फिल्मीस्तान चौक, बुढ़ाना गेट चौक, रेलवे रोड चौराहा, शारदा रोड़, सदर बाजार आदि महत्वपूर्ण बाजार है। जहां हजारों की संख्या में व्यापारियों की यह प्रमुख समस्या है। स्थानीय ट्रैफिक पुलिसकर्मी ई रिक्शा संचालकों से अवैध वसूली करते हैं जिस कारण यह रिक्शा संचालकों के होंसले बुलंद है।
पंड़ित आशु शर्मा ने एस पी ट्रैफिक को कहा कि समस्या का समाधान 10 दिनों के अंदर नहीं होता तो पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल शहर के व्यापारियों को लेकर एसएसपी कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होगा और आपके कार्यालय में दुकानों की चाबियां जमा करा देंगे।

Meerut News : ये सभी लोग रहे मौजूद
इस दौरान चौधरी सरताज गाजी, पियुष वशिष्ठ, सुमेर सिंह, विजय ओबेरॉय, धर्मेंद्र मलिक, विजय राठी, हाजी शारिक, संजु त्यागी, प्रवीण वसिष्ठ, संजय शर्मा, मंसुर भाई, श्याम परूथी, दीपक पिलानिया, आदेश कुमार, जस्सी सिंह, शिवोन गुप्ता, ललित चौहान, अनुज बंसल, आसिफ खान, आशु छोटे, अशोक शर्मा, असफाक प्रधान, आदिश अग्रवाल, ज़ुबैर कुरैशी, अमित राणा, प्रवीण महरोल,हरप्रीत आहूजा,इनाम अंसारी, आजाद खान, सोनू तानिया, योगेश मंगा, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



