ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना पेश की। बजट पेश करते हुए उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी। जो अभी तक केवल 3 लाख रुपए थी। लेकिन भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
Meerut News : क्या बोले भाकियू जिलाध्यक्ष ?
अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में किसान कर्ज माफी की राहत उम्मीद लगाए बैठे थे परन्तु सरकार ने इसके उलट कर्ज सीमा बढ़ोतरी करके किसान को कर्ज के बोझ तले दबाए रखने जैसे मानसिकता का परिचय दिया जिससे किसान निराश हैं। किसान फसल खरीद की गारंटी चाहता था फसल खरीद के लिए स्पेशल अनुदान चाहता जो कि नहीं मिला गन्ना किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्ज तले दबे है उनका कोई जिक्र बजट में नहीं आया किसानों को फसलों के एमएसपी के लिए विशेष बजट की आस थी परन्तु सरकार ने किसान सिर्फ दिया तो केवल कर्ज किसान कर्ज मुक्ति का कोई आस पूरी नहीं हुई।
किसान क्रेडिट कार्ड के नियम में किसान समय सीमा बढ़ोतरी और माफी एवं ब्याज छूट चाहते थे। परन्तु किसानों को बजट में कुछ हाथ नहीं लगा किसान बेहद निराश है और असंतुष्ट है। किसान सरकार विशेष पैकेज की मांग करते है। जिसमें विशेष रूप कर्जा मुक्ति, केसीसी पर समय सीमा बढ़ोतरी, आर्थिक सुधार संबंधी प्रावधान किए जाएं किसान सरकार से मांग करती है। पूंजीवाद की ओर कम ध्यान दिया जा देश की रीढ़ किसान पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। जिससे देश का किसान खुशहाल हो सके।
यह भी पढे…
https://lokhitkranti.com/budget-2025-gift-for-farmers-in-the-budget-kcc-limit-increased-to-rs-5-lakh/



