Mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को प्रयागराज जिले में तले रहे महाकुंभ मेले में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। पीएम मोदी का संगम में डुबकी लगाते वीडियो भी सामने आया है। सीएम योगी भी उनके साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी यहां करीब ढाई घंटे तक रहेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले महाकुंभ की भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से संगम स्नान के बाद पीएम सूर्य को अर्घ्य दे रहे है। इस दौरान उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला भी नजर आ रही। करीब 5 मिनट तक पीएम मोदी ने मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की है। वहीं दूसरी तरफ संगम में डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने गंगा पूजा की। इस दौरान उन्होंने मां गंगा को दूध चढ़ाया और चुनरी अर्पित की।

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रयागराज सहित महाकुंभ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज टीमों ने सभी प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एटीएस व एनएसजी के साथ सुरक्षा में लगीं अन्य टीमें भी अलर्ट कर दी गई हैं। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है।



