Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेला में मची भगदड़ में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो जाने की खबर 30 जनवरी को सामने आई थी। पहले बताया गया था कि भगदड़ में उनकी जान गई है। लेकिन अब पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि अंजनी कुमार राय की ड्यूटी भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं थी। 30 जनवरी को उनकी तबीयत खराब हुई।
जिसके बाद अंजनी कुमार राय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंजनी कुमार राय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अंजनी गाजीपुर में रेवतीपुर ब्लॉक के गांव बसुका के रहने वाले थे।
Mahakumbh 2025 : संवेदना व्यक्त करेंगे कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष और प्रशासनिक प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गाजीपुर के बसुका में अंजनी कुमार राय के घर जाएंगे। उनके परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
Mahakumbh 2025 : गाजीपुर के रहने वाले थे अंजनी राय
आपको बता दें कि महाकुंभ मेले में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की मौत को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया था कि महाकुंभ में तबीयत खराब होने से सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की मौत हुई है। एसआई की मौत के बारे में प्रयागराज पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक अंजनी राय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-si-posted-on-fair-duty-dies-during-stampede-wave-of-mourning-in-the-department/



