Kolkata : पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बरटोला इलाके में एक सात महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolkata : ICU में भर्ती है बच्ची
जानकारी के अनुसार, बच्ची अभी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पीडियाट्रिक ICU में भर्ती है। अस्पताल के एक अधिकारी ने मामले में बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। खून बहना बंद हो गया है और उसने खाना शुरू कर दिया है। हमने चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। अगले कुछ दिनों में उसकी हालत में और सुधार होना चाहिए। बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं और उसके गुप्तांगों पर भी चोटें आई हैं।
Kolkata : डॉक्टरों ने क्या बताया ?
दरअसल, 30 नवंबर को दोपहर करीब 1.45 बजे, बरटोला के एक निवासी ने बच्ची को अपने घर के सामने फुटपाथ पर अकेले रोते हुए देखा। उस व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्ची के माता-पिता ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल, बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवा दिया गया है। उसे तुरंत आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसके गुप्तांगों पर कई चोटें आई हैं। पूरे शरीर पर खरोंच के निशान हैं।



