Education Budget 2025 : आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने कई बड़े-बड़े ऐलान किए। इसी क्रम में एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश में मेडिकल की 10 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। वहीं सरकारी स्कूलों में अटल लैब खोले जाएंगे। अगले पांच साल में 50 हजार स्कूलों में अलट लैब खोले जानें की योजना है।
Education Budget 2025 : आईआईटी पटना किया जाएगा विस्तार
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ेगी और 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। आईआईटी पटना विस्तार किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न बजट में ऐलान किया कि सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। यहां तक की अगले पांच वर्षों में आईआईटी और आईआईएससी में तकनीकी अनुसंधान के लिए 10,000 फेलोशिप प्रदान की जाएंगी।
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले पांच वर्षों में मेडिकल की 75,000 सीटें और बढ़ाई जाएंगी। जो मौजूदा समय में कुल 1,12,112 एमबीबीएस सीटे है, जिन पर दाखिल के लिए हर साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/budget-2025-gift-for-farmers-in-the-budget-kcc-limit-increased-to-rs-5-lakh/



