Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान कर बताया कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है। यह बदलाव न्यू टैक्स व्यवस्था के तहत की गई है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना था। जबकि स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 रुपये ही रखा गया है। न्यू टैक्स रिजीम के अन्य स्लैब में भी बदलाव किया गया है। हालांकि पुराने टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नय नियक के अनुसार, अब 24 लाख की आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं 75 हजार रुपये तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट होगी। साथ ही 15-20 लाख की आय पर 20% का टैक्स होगा। वहीं 8-12 लाख की आय पर 10 आयकर होगा।
Budget 2025 : मिडिल क्लास को बड़ी राहत
वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान के बाद कहा जा रहा है कि अब मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल जाएगी। सालाना 12 लाख तक की अगर कोई व्यक्ति कमाई करता है तो उसे 1 भी रुपये का टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर 12 लाख रुपये से एक भी रुपये ज्यादा होता है तो टैक्स भरना होगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/education-budget-2025-capacity-of-iits-will-increase-atal-lab-in-schools-know-what-the-education-sector-got-in-the-budget/



