Breaking News : पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर बेंगलुरु में एक हेड कांस्टेबल ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल टिप्पन्ना के पास से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी और ससुर पर टॉर्चर करने, हैरेसमेंट करने का आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना वाली रात टिप्पन्ना का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।
Breaking News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने बायप्पनहल्ली इलाके में सुसाइड किया था। जिसकी तैनाती हुलीमावु पुलिस स्टेशन में थी। बेंगलुरु में पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते 5 दिन में ये दूसरा मामला है। 9 दिसंबर को AI इंजीनियर का शव उनके फ्लेट से बरामद हुआ था।
Breaking News : सुसाइड नोट में क्या लिखा ?
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि 12 दिसंबर की शाम 7.26 पर टिप्पन्ना को उसके ससुर ने धमकी दी थी कि या तो मर जाओ या फिर मारे जाओ, ताकि उनकी बेटी शांति से रह सके। 12 दिसंबर को टिप्पन्ना ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। वो जब घर आया तब उसकी पत्नी से लड़ाई हुई। इसके बाद वो घर से निकल गया था। रात में उसने ट्रेन के कटकर सुसाइड किया। बता दें टिप्पन्ना की शादी 2021 में हुई थी। उसको कोई संतान नहीं थी। सुसाइड नोट के आधार पर टिप्पन्ना की पत्नी और ससुर के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस सहित BNS की दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/taiwan-club-photos-viral-shameful-act-food-served-on-womans-naked-body/



