Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक दलित पुलिसकर्मी की बारात में हंगामा हो गया। दरअसल, घुड़चढ़ी के दौरान बदमाशों ने ना केवल पथराव किया, बल्कि दूल्हे को घोड़े से गिराते हुए डीजे भी तोड़ दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
ये मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में टिटौटा गांव का है। दूल्हे के पिता नंदराम के अनुसार, बारात निकलने वाली थी। घुड़चढ़ी शुरू हो गई थी। इस बीच आधा दर्जन से अधिक लोग आए और बारात पर पथराव करने लगे। अराजक तत्वों ने घोड़ी पर बैठे उनके बेटे को खींचकर नीचे गिरा दिया और बारात में आए डीजे को तोड़ दिया। जिसके कारण पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
Uttar Pradesh News : पुलिस कांस्टेबल है दूल्हा
पिता नंदराम ने बताया कि उनका बेटा पुलिस कांस्टेबल है। एक तो उसकी नौकरी पुलिस में लगी थी, दूसरे शादी हो रही थी। शादी के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे, लेकिन दबंगों के हमले की वजह से सब कुछ बेकार हो गया।
Uttar Pradesh News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के पास ही किसी की मौत हुई थी। ऐसे में घुड़चढ़ी के दौरान जब दूल्हा तेज आवाज में डीजे बजाते हुए निकाला तो लोगों ने नाराजगी जताई। जब दूल्हा पक्ष ने डीजे बंद नहीं किया तो लोग आक्रोशित होकर बारात पर पथराव करने लगे। इस घटना के संबंध में जांच की जा रही है। इस बारात का दूल्हा तो पुलिस में है ही, दुलहन भी पुलिस कांस्टेबल है।
यह भी पढ़े…
