Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के इतने सख्त होने के बाद भी आए दिन पुलिसकर्मी वसूली करते नजर आ रहे है। वसूली करते पकड़े जाने पर इन पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन ना जाने फिर भी क्यों विभाग में तैनात कुछ पुलिसकर्मी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से रिश्वत ले रहे हैं। ताजा मामला आगरा पुलिस कमिश्नरेट का है। जहां पुलिस की वसूली पर रोक नहीं लग पा रही है।
Uttar Pradesh News : पढ़े क्या है मामला…
दरअसल, शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के दरोगा और 3 सिपाहियों ने एक किशोरी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहे युवक को पकड़ लिया। फिर पॉक्सो एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर 4 घंटे तक उसे चौकी पर बंधक बनाए रखा। उसके पिता से 11 हजार रुपए वसूल कर छोड़ा। इस मामले में जब पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आईपीएस से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उन्हें निलंबन कर एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी सदर को विस्तृत जांच के आदेश किए गए हैं।
Uttar Pradesh News : पॉक्सो एक्ट में जेल भेजने की दी धमकी
दरअसल, नगला मोहन, शाहगंज के तुफेल सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उसके साथ एक किशोरी भी थी। आरोप है कि तभी चौकी के सिपाही आकाश और जावेद पहुंचे। उन्होंने युवक को किशोरी के साथ देखकर पूछताछ की। किशोरी को घर भेज दिया। तुफेल को चौकी पर ले आए। उससे कहा कि नाबालिग के साथ आए हो। पुलिसकर्मियों ने उसे पॉक्सो एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान दरोगा जितेंद्र और हेड कांस्टेबल किशोर भी आ गए। 4 घंटे तक तुफेल को बैठाए रखा। पिता को भी फोन करके बुला लिया। वसूली करने के बाद छोड़ा।
Uttar Pradesh News : मामले में क्या बोली पुलिस
इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस आलोक राज नरायन से जांच कराई गई। मामला सही निकला है। इस पर दरोगा जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल किशोर, सिपाही आकाश और जावेद को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े…
