Lokhitkranti

Uttar Pradesh News : घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों बरसाकर हत्या कर दी है। पत्नी के शोर मचाने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर पास में रहने वाले दो साले मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। वहीं घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला…
दरअसल, गागलहेड़ी कस्बा चौकी केपास पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी सुरेश राणा घर में आराम कर रहे थे। दो हमलावर पैदल ही उसके घर पहुंचे और सीधे सुरेश के कमरे में घुसकर बिस्तर पर लेटे सुरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सुरेश की पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को जिला अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttar Pradesh News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
फिलहाल, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। एक फुटेज में दोनों हमलावर दिखाई दिए हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है। सुरेश के साले दिग्विजय का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक प्रॉपर्टी का काम करता था। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही हत्या कर खुलासा कर दिया जाएगा।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';