Lokhitkranti

Uttar Pradesh News : कोर्ट परिसर में ACP को वकीलों ने दी गंदी-गंदी गालियां, वीडियो सामने आने के बाद मचा बवाल

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में लखनऊ पुलिस के एक अधिकारी के साथ वकीलों ने बदसलूकी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वकील एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह यादव को लखनऊ कोर्ट परिसर से जाने के लिए कह रहे हैं और साथ ही उन्हें भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं। वकील कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “सीओ साहब, आप यहां से चले जाइए। आप यहां किसकी परमिशन से आए हैं?” इस पर एक वकील पुलिस अधिकारी को गाली देते हुए भी सुनाई दे रहा है।

Uttar Pradesh News : क्यों है वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद ?
बताया जा रहा है कि एसीपी राधारमण सिंह किसी मामले में कोर्ट गए थे। दरअसल, होली के दिन विभूतिखंड थाने में वकीलों के साथ हुई मारपीट के बाद वकील पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है। हालांकि, विभूतिखंड थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

Uttar Pradesh News : विरोध में वकीलों ने की हड़ताल
घटना की शुरुआत 14 मार्च को होली के दिन हुई, जब वकील सौरभ वर्मा अपने तीन साथियों के साथ विभूतिखंड थाने गए थे। वहां विवाद बढ़ने के बाद वकील ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें लॉकअप में मारपीट, गाली-गलौज, सोने की चेन छीनने और टॉयलेट में बंद करने का आरोप शामिल था। इस घटना के बाद वकील सैकड़ों की संख्या में विभूतिखंड थाने पहुंचे, लेकिन जब उनकी FIR दर्ज नहीं हुई, तो वकीलों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। करीब पांच घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने वकीलों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना के विरोध में वकीलों ने हड़ताल भी की थी।

यह भी पढ़े…

UP Police News : 31 सालों तक अधिकारियों की नाक के नीचे नौकरी करता रहा फर्जी सिपाही, खुलासा होने पर उड़े होश

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून