Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां CRPF जवान ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस लाइन की 93 बटालियन में तैनात था। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Uttar Pradesh News : बिहार छपरा के रहने वाले थे जवान
मामले में जानकारी देते हुए आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस लाइन 93 बटालियन में तैनात कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह (27) ने अपने कैंप में गोली मार ली। आज गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे गोली चलने की आवाज आई। कैंप में जाकर देखा गया तो जवान खून से लथपथ पड़ा था। उपेंद्र मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाला था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल टावरों के उपकरण करता था चोरी
