Lokhitkranti

UP Police News : महिला दरोगा के कमरे में घुसकर SI ने की छेड़खानी, CO ने दौड़ाकर पकड़, वर्दी उतरवाई और…

UP Police

UP Police News : मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दरोगा ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर छेड़खानी कर रेप करने की कोशिश की। लेकिन महिला दरोगा ने शोर मचाया तो दरोगा धक्का देकर चिल्लाते हुए भागने लगा। शोर सुन थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए तो पूरे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद SSP शैलेश पांडेय को फोन कर महिला दरोगा ने जानकारी दी। SSP ने तत्काल SP ग्रामीण त्रिगुण विशेन को थाने भेजा। जहां CCTV चेक किए तो दरोगा महिला के कमरे से निकलता नजर आया।

CCTV चेक करने के बाद दरोगा से जब पूछताछ की तो वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन CO और पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। इस दौरान दरोगा ने अपनी स्मार्ट घड़ी और मोबाइल तोड़कर फेंक दिए। खींचतान में उसकी वर्दी भी उतर गई। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

UP Police News : अब पढ़े मामला
पुलिस का कहना है कि आरोपी दरोगा मोहित राणा बुलंदशहर का रहने वाला है। जिसका मकान मुजफ्फरनगर में है। दरोगा सात माह से थाने में तैनात है। पुलिस को पीड़ित महिला दरोगा ने बताया कि बुधवार को वह दरोगा ड्यूटी करके अपने कमरे में आराम कर रही थी। जो थाना परिसर में है। देर रात 12 बजे नशे में धुत होकर दरोगा मोहित पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला था। दरोगा कमरे में घुसा और छेड़खानी करने लगा। मैंने उसे धक्का दिया, लेकिन दरोगा मेरे ऊपर ही गिर पड़ा और गंदी हरकत करने लगा। भागने की कोशिश की तो मुंह दबाने लगा। इसके बाद मैंने एसएसपी शैलेश पांडे फोन कर दरोगा की हरकत के बारे में बताया।

लाल घेरे में दरोगा भागता हुआ दिखाई पड़ रहा है। - Dainik Bhaskar

UP Police News : आरोपी दरोगा ने क्या कहा ?
मामले को लेकर जब एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने पूछताछ के लिए आरोपी दरोगा मोहित को बुलाया तो जमकर डांटा और जेल भेजने की बात कही। पहले तो वह अपने आपको बेकसूर बताता रहा, लेकिन जब उसे CCTV दिखाया गया, तो आरोपी दरोगा थाने से भाग निकला। इस बीच सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा।

उधर, SSP का कहना है कि दरोगा ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून