Lokhitkranti

UP Police News : डीजी रैंक के तीन अफसरों के तबादले, जमाने बाद पटरी पर आई IPS आशुतोष पांडेय की गाड़ी, देखें लिस्ट…

UP Police News

UP Police News : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को आखिरकार नया मुखिया मिल गया है। 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रशांत कुमार के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट के बाद डीजीपी का पद खाली चल रहा था।

नए डीजीपी की नियुक्ति के साथ ही राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की एक महत्वपूर्ण सूची भी जारी की है। यह नई तबादला सूची डीजीपी की नियुक्ति के बाद पहली आधिकारिक लिस्ट मानी जा रही है।

1. नीरा रावत (1992 बैच) – आईपीएस अधिकारी नीरा रावत को पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), उत्तर प्रदेश बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डीजी रैंक पर पदोन्नति के बाद यह नीरा रावत की पहली बड़ी जिम्मेदारी है।

2. पीसी मीणा (1991 बैच) – वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, सीएमडी पुलिस आवास निगम, लखनऊ के पद पर कार्यरत पीसी मीणा को महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह पद पीवी रामशास्त्री के रिटायरमेंट के बाद से खाली था।

3. आशुतोष पांडेय (1992 बैच) – हाल ही में डीजी रैंक पर प्रमोट हुए सीनियर आईपीएस अधिकारी आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक, टेलीकॉम, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें प्रमोशन के बाद मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े…

UP Police News : गेट लगाने को लेकर बवाल के बीच दारोगा से भिड़ी युवती, छीना मोबाइल, जानें क्या है मामला…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून