Lokhitkranti

UP Police DGP : यूपी को जल्द मिल सकती है पहली महिला DGP, वरिष्ठ आईपीएस तिलोत्तमा वर्मा दौड़ में सबसे आगे

UP Police DGP

UP Police DGP : उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द ही अपनी पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल सकती है। राज्य की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तिलोत्तमा वर्मा, जो वर्तमान में डीजी प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। उनके पास अभी भी छह महीने से अधिक का कार्यकाल शेष है और सेवा अनुभव व वरिष्ठता के आधार पर उन्हें उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है।

UP Police DGP : हाथरस मुठभेड़ में दिखाई थी वीरता
आपको बता दें कि तिलोत्तमा वर्मा ने वर्ष 2002 में हाथरस में बैंक लुटेरों से मुठभेड़ के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाली वह उत्तर प्रदेश पुलिस की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं।

UP Police DGP : कौन है आईपीएस तिलोत्तमा वर्मा ?
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला की निवासी तिलोत्तमा वर्मा 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं और हाल ही में उत्तर प्रदेश में वापसी की है। प्रशिक्षण और रणनीतिक प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता उन्हें इस पद के लिए और अधिक योग्य बनाती है। तिलोत्तमा वर्मा के पति आशीष गुप्ता भी उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वह वरिष्ठता सूची में शीर्ष पर रहे हैं, हालांकि हाल ही में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है।

UP Police DGP : ये हैं डीजीपी पद के प्रमुख दावेदार
दलजीत सिंह चौधरी- वर्तमान में बीएसएफ के डीजी पद पर कार्यरत हैं। वरिष्ठता और कार्य अनुभव के आधार पर इन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

आलोक शर्मा- इस समय एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की कमान संभाल रहे हैं। इनकी सेवानिवृत्ति में अभी छह महीने से ज्यादा का समय है, जो चयन में अहम भूमिका निभा सकता है।

राजीव कृष्ण- वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष हैं और साथ ही विजिलेंस के निदेशक का दायित्व भी निभा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष हैं, जो उन्हें एक स्थायित्व देने वाला विकल्प बना सकता है।

तिलोत्तमा वर्मा- वर्तमान में डीजी प्रशिक्षण पद पर कार्यरत हैं। यदि राज्य सरकार इन्हें नियुक्त करती है, तो उत्तर प्रदेश को पहली महिला डीजीपी मिल सकती है। तिलोत्तमा वर्मा लंबे समय तक सीबीआई में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

यह भी पढ़े…

UP Police DGP : प्रशांत कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद दलजीत सिंह चौधरी होंगे यूपी के अगले DGP ? विभाग में चर्चा तेज

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून