UP News : 60 वर्ष का हैं बहनोई
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने सामाजिक रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सैफई इलाके में एक महिला अपने ही पति के बहनोई के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। खास बात यह है कि जिस बहनोई को घर में सम्मान की नजर से देखा जाता है, उसी ने साले की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इस घटना से आहत पति ने अपनी पत्नी और बहनोई को ढूंढने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। उसने ऐलान किया है कि जो कोई भी उसकी पत्नी और बहनोई का पता बताएगा या उन्हें वापस लाएगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
UP News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
मामला इटावा के सैफई थाना क्षेत्र का है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति ने थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पति ने बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है और उसने कुछ समय पहले एक विधवा महिला से शादी की थी। उसके 60 वर्षीय जीजा जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, गांव में ही काम के सिलसिले में अक्सर उनके घर आते-जाते थे। एक बार उन्होंने एक सप्ताह तक उनके घर में प्लास्टर का काम भी किया। इसी दौरान उनकी पत्नी से बातचीत बढ़ती गई। पति का आरोप है कि बहनोई ने उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया और मौका मिलते ही उसे लेकर फरार हो गया। पति ने बताया कि घटना के बाद 24 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और तभी से पुलिस और वह खुद दोनों की तलाश में जुटे हैं।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से नगदी और गहने भी ले गई है। उसने कहा कि उसका बहनोई खुद भी बाल-बच्चेदार है, बावजूद इसके उसे जरा भी शर्म नहीं आई। पीड़ित पति ने कहा कि वह हर हाल में अपनी पत्नी और बहनोई को वापस लाना चाहता है और इसी वजह से उसने लोगों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उसने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जो दोनों का सुराग दे या उन्हें वापस लाए, उसे यह इनाम दिया जाएगा। उधर, पुलिस ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने गुमशुदगी का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव और इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और लोग रिश्तों के इस पतन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
