Lokhitkranti

UP News : ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला हैवान पुलिस से मुठभेड़ में ढेर

UP News : पुलिस को देखकर आरोपी ने चला दी थी गोली
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल पुलिस ने ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया हैं। दरअसल आरोपी गुरुवार देर रात एसीपी कैंट ऑफिस के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा और मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी ने आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास से बच्ची का अपहरण किया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

UP News : जाने क्या हैं पूरी खबर ?
पुलिस उपायुक्त मध्य (डीसीपी) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपी का नाम दीपक वर्मा है, जो मूल रूप से ऐशबाग का रहने वाला था। वह माता रानी के जागरण में झांकी निकालने और रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि दीपक ने बुधवार देर रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से ढाई वर्षीय बच्ची को पापा के साथ साथ सोता हुआ देखा। उसके बाद तीन से चार बार उस जगह की रेकी की। फिर पलट कर आया और बच्ची का अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।यह घटना बच्ची के पापा से पचास कदम दूर की। इस दौरान बच्ची चीखी तो उसका मुंह बंद कर दिया। सीसी फुटेज में दीपक की स्कूटी और गतिविधियां नजर आईं। इसके बाद पुलिस ने एसीपी कैंट ऑफिस के पास चेकिंग शुरू की।

जब दीपक पुलिस को दिखा तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दीपक घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि घटना के राजफाश के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। दीपक के घर वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सिपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि दीपक झांकियों में छोटी बच्चियों को ले जाता था। वहां भी कई बार अलग अलग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन बदनामी के डर से शिकायत नहीं की थी। इसी के चलते दीपक को हिम्मत बढ़ गई थी और इस घटना को अंजाम दे दिया। डीसीपी ने बताया कि दीपक को पकड़ने के लिए अलग टीम काम कर रही थी। इस दौरान 300 से ज्यादा सीसी कैमरों को खंगाला गया, तब जाकर आरोपित को चिन्हित किया गया था। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़े-

Kapil Mishra : मंत्री कपिल मिश्रा की दो टूक कहा- ‘अवैध कुर्बानी या क्रूरता बर्दाश्त नहीं…’

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून