UP News : दूल्हे पक्ष पर लगाया दहेज का आरोप, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त विवादित हो गया जब दुल्हन ने बैंक्वेट हॉल में एसी (एयर कंडीशनर) की कमी को लेकर सवाल उठाया। दुल्हन ने दूल्हे से पूछा, “सुनो जी! AC कहां है?” इस सवाल के बाद दूल्हे ने आवेश में आकर दुल्हन पक्ष के प्रति अपशब्द कहे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इस तनाव के कारण शादी समारोह बीच में ही टूट गया और दुल्हन अपने परिजनों के साथ बिना शादी किए वापस अपने घर लौट गई। इस घटना ने स्थानीय समाज में खूब चर्चा बटोरी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
UP News : जाने क्या हैं पूरी खबर ?
जानकारी के अनुसार, यह शादी फिरोजाबाद से आई युवती और शमसाबाद के एक गांव के युवक के बीच तय हुई थी। वर पक्ष ने कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समारोह की व्यवस्था की थी। शादी के दिन दुल्हन पक्ष समारोह स्थल पर देर से पहुंचा। जब दुल्हन को कमरे में ठहराया गया तो वहां एयर कंडीशनर नहीं था और पंखा भी धीमी गति से चल रहा था। भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने तुरंत अपने परिवार को इसकी सूचना दी। उसने वर पक्ष से एसी की व्यवस्था करने की मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दूल्हे ने इस दौरान गुस्से में आकर दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
इस पूरी स्थिति में दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और अपने घर लौट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दुल्हन की मां ने थाने में दहेज की अधिक मांग का भी आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, मां-बेटी की मौत
