Lokhitkranti

UP News : ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हन ने संदूक में छिपाया , रात में दूल्हे ने पकड़ा रंगेहाथ

UP News : भीड़ ने मुंह पर कालिख लगाकर प्रेमी की जमकर की कुटाई 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है और सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी है। मामला प्रेम, धोखा और अपमान का ऐसा मेल है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बीते कुछ दिनों से वायरल हो रही इस घटना में एक नवविवाहिता का प्रेमी उसकी ससुराल पहुंच गया, जहां वह रात के सन्नाटे में खिड़की के रास्ते उसके कमरे में दाखिल हो गया। पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों से जागे दूल्हे ने जब कमरे की तलाशी ली, तो संदूक खोलते ही अंदर से प्रेमी निकल आया। इसके बाद जो हुआ, उसने गांव को झकझोर दिया।

UP News :  जाने क्या हैं पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक यह मामला कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का है, जहां तुर्कपट्टी गांव की एक युवती की शादी हाल ही में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसका पूर्व प्रेमी, जो रिश्ते में उसका भतीजा भी बताया जा रहा है, उसकी ससुराल पहुंच गया। शनिवार को घर के लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे और युवती घर में अकेली थी। रात करीब दो बजे प्रेमी खिड़की से अंदर आया और युवती ने उसे संदूक में छिपा दिया। उस वक्त उसका पति बाहर बरामदे में सो रहा था, लेकिन किसी आहट से उसकी नींद खुल गई। जब पति ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और संदिग्ध हरकतें देखी, तो उसने तलाशी शुरू की और संदूक खोलते ही प्रेमी को पकड़ लिया।

इसके बाद गांव वालों को बुलाया गया और प्रेमी को सबके सामने बेइज्जत किया गया। उसके हाथ-पैर बांध दिए गए, मुंह पर कालिख पोती गई और पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। अब युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अपमान का केस दर्ज करवाया है, जबकि दूल्हे ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Drizzle
0.9 m/s
79%
749 mmHg
13:00
29°C
14:00
30°C
15:00
30°C
16:00
30°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
26°C
01:00
26°C
02:00
25°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
31°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
29°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून