Lokhitkranti

UP News :  राजा रघुवंशी केस की ‘कॉपी’? बेटी के खिलाफ थाने पहुंची मां, बोली- जान से मार सकती है दामाद को

UP News :12 साल की शादी, पड़ोस में अफेयर और हत्या की आशंका—शामली में चौंकाने वाला पारिवारिक ड्रामा

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां एक महिला खुद थाने पहुंची और अपनी ही बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति यानी महिला के दामाद की हत्या की साजिश रच सकती है। महिला ने साफ कहा – “हमारी छोरी भी सोनम रघुवंशी से कम नहीं है…”। इस बयान ने पुलिस को भी मामले को गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया है।

UP News :  जाने क्या हैं पूरा मामला ?

यह मामला शामली जिले के चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुर का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन वह अपने ससुराल में ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। जब इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी ससुराल वालों को हुई तो महिला को उसके मायके मेरठ ले आया गया। मगर वहां से भी वह पांच दिन बाद प्रेमी के साथ भाग गई। फरार होने के बाद महिला अचानक अपने ससुराल पहुंची और वहां प्रेमी के साथ मिलकर तोड़फोड़ की, देवर से मारपीट की और घर में रहने की जिद पर अड़ गई। जब पति ने उसे रोकना चाहा तो वह और हंगामा करने लगी। हालात बिगड़ते देख खुद महिला की मां और पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में महिला की मां ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे अपनी बेटी से अपने दामाद की जान को खतरा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर किसी दिन दामाद की हत्या कर सकती है। यह मामला राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर साजिशन हत्या की आशंका को जन्म दे रहा है। आरोपी महिला के पति ने भी अपनी जान को खतरे में बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला वाकई किसी बड़ी साजिश में शामिल है या यह पारिवारिक कलह का एक विकृत रूप है।

ये भी पढ़े-

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Clear sky
2.4 m/s
89%
749 mmHg
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
27°C
04:00
26°C
05:00
25°C
06:00
25°C
07:00
25°C
08:00
26°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
33°C
19:00
33°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';